Pauri Garhwal NewsBig News

पौड़ी में बाघ का खौफ, इन स्कूलों में किया दो दिवसीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बाघ का आतंक देखने को मिल रहा है. जिसके चलते क्षेत्र के लोग डर के साए में जीने को मजबूर है. क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए दर्जनों स्कूलों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है.

सात साल के बच्चे पर किया था हमला

बता दें विकासखंड द्वारीखाल के तहसील जाखणीखाल के अंतर्गत ग्राम ठागर के खोली तोक में बीते शनिवार को सात साल के बच्चे पर बाघ ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था. बच्चे का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

इन विद्यालयों में रहेगा दो दिन का अवकाश

क्षेत्र में बाघ की बढ़ती सक्रियता और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कैंडुल ठाकुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैंडुल, ठागर, डलग्वाडी, नेरुल ,बागी, हतनूड, पोगठा, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हतनूड में सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है.

Fear of tiger in Pauri

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें