Big NewsUdham Singh Nagar News

रिश्ता शर्मसार : पिता ने बनाया अपनी 15 साल की बेटी को हवस का शिकार, तीन साल से कर रहा था शोषण

उधम सिंह नगर से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खटीमा में एक कलयुगी पिता की अपनी ही बेटी पर नियत बिगड़ गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने बनाया अपनी 15 साल की बेटी को हवस का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा की उसका पति पिछले तीन सालों से अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

किशोरी ने पिता की हरकत से तंग आकर अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें