EntertainmentHighlight

‘बिग बॉस 7’ की विजेता एक्ट्रेस गौहर खान के पिता का निधन, बेटी की शादी की तस्वीरें वायरल

‘बिग बॉस 7’ की विजेता रहीं एक्ट्रेस गौहर खान की शादी के दो महीने बाद उनके पिता का निधन हो गया है।जी हां बता दें कि गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी की वजह से जफर पिछले एक सप्ताह अस्पताल में भर्ती थे।  वो ​जिंदगी की जंग हार गए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जफर अहमद के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर गौहर की खास दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

गौहर खान ने बीते दिनों ने अपने पिता की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस से उनके पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गौहर की दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर और उनके पिता की कई खूबसूरत यादें सिमटी हुई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें