Haridwar NewsHighlight

किसान यूनियन का नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

devbhoomi news

रुड़की : मंगलौर कस्बे में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलौर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को 2 हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान ना किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन पर बैठने की धमकी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला टोली में पिछले लंबे सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की और इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन लम्बे अंतराल के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। वो परेशान हो गए हैं और अब आंदोलन करने को मजबूर हैं।

अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत के समर्थन के बाद नगर पालिका प्रशाशन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें