National

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का धरना आज भी जारी, सड़को पर ही नहाते दिखे किसान, जानें वजह

हरियाणा के कुरुक्षेत्र किसानों का धरना आज भी जारी है। बीते 18 घंटे से सभी किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर डटे हुए हैं। इससे पहले किसानों ने पिपली में गीता द्वार के नजदीक जीटी रोड जाम कर दिया। जाम करने के लिए किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर दिए।

सड़को पर ही नहाते दिखे किसान

हाईवे पर सभी किसानों ने रात गुजारी इसके साथ उनका खाना पीना भी वहीं हुआ। वहीं मंगलवार की सुबह किसानों का टैंकर हाइवे पर दिखाई दिया और किसान सड़कों के किनारे और पार्कों में पाइप से नहाते हुए नजर आए।

किसानों के धरने की वजह

बता दें कि किसान सूरजमुखी व अन्य फसलों पर एमएसपी लागू करने और गुरनाम चढ़ूनी सहित गिरफ्तार किए किसान नेताओं की रिहाई चाहते हैं। इसलिए देर शाम किसानों ने प्रशासन को दस बजे तक का समय दिया था और मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर ही धरना दे दिया। वहीं किसान देर रात रागिनी सुनते, ट्रैक्टर पर डीजे बजा नाचते और लंगर खाते भी दिखाई दिये । महारैली के दौरान कमेटी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की तीन बार बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं मिला। कमेटी अपनी बात पर अड़ी रही। इसके बाद किसान जीटी रोड जाम करने निकल पड़े।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें