HighlightUdham Singh Nagar News

रूद्रपुर में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, सांकेतिक रूप से टोल को किया बंद

हरियाणा में किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में किसानों के समर्थन में जगह-जगह किसानों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं रुद्रपुर के किच्छा रोड पर किसानों ने टोल पर पहुंचकर सांकेतिक रूप से टोल को बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

टोल को फ्री करते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा में किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देते हुए किसानों ने रूद्रपुर में भी प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा हरियाणा में किसानों पर जो बर्बरता की गई है उसके विरोध में आज उनके द्वारा सांकेतिक रूप से टोल को फ्री करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

किसानों की मांगें पूरी ना होने पर करेंगे आंदोलन

किसानों ने कहा अगर इसके बाद भी सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानेगी तो आने वाले समय में रणनीति तैयार करते हुए आंदोलन किया जाएगा और पूरी तरह से टोल को फ्री कराया जाएगा। किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी को भी लगाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें