Big NewsNational

VIDEO : सिंघु-टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़कर किसान दिल्ली सीमा पर दाखिल, छोड़े आंसू गैस के गोले

आज देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है। देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों का हल्ला बोल जारी है। जी हां बता दें कि बीते दिन ही उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए थे। वहीं आज 26 जनवरी के मौके पर किसानों ने दिल्ली में हल्ला बोल किया। कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए हैं।

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें