Big NewsDehradun News

सीटू से जुड़ी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने DM कार्यालय में किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

शुक्रवार को देहरादून में सीटू से जुड़ी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने DM कार्यालय में किया प्रदर्शन

देहरादून में सीटू से जुड़ी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि इस दौरान भारत बंद का कोई भी असर यहां देखने को नहीं मिला।

सरकार के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी

अपने प्रदर्शन के दौरान सीटू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन बंद करने, मजदूरों के श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें