Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : किसानों ने यहां किया प्रदर्शन, फ्री कर दिया टोल प्लाजा

Farmers demonstrated here

हरिद्वार: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को एक बार फिर से रफ्तार देने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत किसानों ने हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बहादराबाद टोल प्लाजा को खत्म किया जाए।

इससे स्थानीय किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हंगामे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि किसान अपनी मांग पर डटे रहे। टोल प्लाजा पर धरने के दौरान किसानों ने प्लाजा को टोल फ्री कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें