Udham Singh Nagar NewsHighlight

किच्छा में शुगर मिल चालू करने की मांग पर अड़े किसान, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

किच्छा में किसान शुगर मिल को चालू करने की मांग पर अड़ गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को किसानों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को किसानों का एक दल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचा। इस दौरान किसानों ने अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपकर 15 नवंबर तक शुगर मिल को चालू कराने की मांग की जिससे किसान गेहूं की फसल बो सके।

मरम्मत का कार्य हुआ पूरा

इस दौरान अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि शुगर मिल के मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुगर मिल को खोल दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें