Nainital NewsHighlight

मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल

नैनीताल के ज्योतिकोट के पास चोपड़ा में खेतों में काम कर रहे किसान की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक किसान के साथ-साथ क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत

घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार भीम सिंह रावत (55) पुत्र धन सिंह रावत निवासी चोपड़ा गांव अपने खेतों में काम कर रहे थे. इस दौरान जंगली मधुमक्खियों ने भीम सिंह पर बुरी तरह से हमला कर दिया. जैसे ही उनके परिजनों को इसकी जानकारी हुई आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में उन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया.

परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल

भीम सिंह रावत की हालत को गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी रेफर किया गया. सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. किसान की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें भीम सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी समेत चार बेटियों को छोड़ गए हैं. पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौप दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें