National

मेले में झूला टूटने से हुए हादसे पर अब बड़ा एक्शन! गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान एक हादसा हो गया। यहां अचानक झूला टूटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। तो वहीं एक पुलिस वाले की भी मौत हो गई। इसी के चलते अभ इस हादसे पर पुलिन ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने 105 BNS यानी गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। केस हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर पर हुआ है।

मेले में झूला टूटने से हुए हादसे पर अब बड़ा एक्शन!

दरअसल 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव के दौरान रविवार की शाम झूला अचानक से टूट गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त झूले में 26 लोग सवार थे।बचाव कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। तो वहीं करीब 12 लोग घायल हुई।

SIT का गठन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरीदाबाद पुलिस ने SIT का गठन किया है। इसमें तीन अधिकारी शामिल हैं। जो इस हादसे की बारीकी से जांच करेंगे। जांच में ये पता लगाया जाएगा कि झूला टूटने की वजह तकनीकी खामी थी या लापरवाही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें