UttarakhandBig News

व्लॉगर सौरभ जोशी के लिए फैंस में दीवानगी, घर से भागा 13 साल का किशोर, इंदौर से ऐसे पहुंचा हल्द्वानी

एक फैन अपने पसंदीदा व्लॉगर से मिलने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा केवल फिल्मों में ही होता है। हम आज आपको ऐसे किशोर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पसंदीदा व्लॉगर से मिलने के लिए घर से भाग गया। सोशल मीडिया पर नजर आने वाले नैनीताल के व्लॉगर लोगों के दिलों में इस कदर राज कर रहे हैं की किशोर अपने माता-पिता को बिना बताए इंदौर से हल्द्वानी पहुंच गया।

सौरभ जोशी से मिलने घर से भागा 13 साल का किशोर

बता दें फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी का जबरदस्त फैनबेस है। हाल ही में उनका एक जबरा फैन 13 साल का किशोर घर में बिना अपने परिजनों को बताए सौरभ से मिलने आधी रात को इंदौर से उनके घर पहुंच गया। सौरभ से मिलने अपने घर से निकला किशोर 12 बजे उनके घर पहुंचा। दरवाजा खोलते ही पहले तो सौरभ चौक गए। यू-ट्यूबर ने किशोर की बात सुनी और हैरान रह गए। जिसके बाद सौरभ ने पुलिस से संपर्क किया। ताकि किशोर सकुशल अपने माता-पिता के पास पहुंच सके।

किराना की दुकान पर काम कर जमा किए थे पैसे

पुलिस ने किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इसके साथ ही किशोर के परिजनों को बच्चे के हल्द्वानी में होने की जानकारी दी। बता दें बच्चा कक्षा आठवीं का छात्र है। किशोर ने बताया कि वो इंदौर से दिल्ली और फिर हल्द्वानी ट्रेन से पहुंचा है। किशोर ने यूट्यूबर से मिलने के लिए एक किराना की दुकान पर काम कर पैसे जमा किए थे। जिसके बाद ट्रेन से हल्द्वानी पहुंच गया। किशोर ने बताया की वो यूट्यूबर के सारे व्लॉग देखता है। इस वजह से वो सौरभ से मिलना चाहता था।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें