National

मशहूर सिंगर का निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पाए गए थे कोरोना संक्रमित

PUNJABI SINGER SARDOOL SIKANDER DEATH

पंजाब के मशहूर सिंगर सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली. सरदूल सिकंदर काफी समय से बीमार चल रहे थे. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे. तब से उनका इलाज चल रहा था. आज उनका निधन हो गया है. सिकंदर की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.पिछले महीने किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए. इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था.सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं.

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजली दी और अपना दुख जाहिर किया। सीएम अमरिंदर सिंह ट्वीट करते हुए लिखा कि लीजेंडरी सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन की खबर जानकार दुख हुआ। वो कोरोना से इलाज करा रहे थे। आज पंजाबी म्यूजिक की दुनिया जैसे गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें