Haridwarhighlight

बच्चों के विवाद में कूदे परिजन, खूब चले लाठी डंडे, महिला समेत तीन लोग घायल

रुड़की में नए साल का जश्न मना रहे बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों बच्चों के परिजन भी बीच में कूद गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे बरसे। इसमें एक पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। मामला गर्माता देख मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और लोगों को इधर-उधर किया।

बच्चों के बीच हुए विवाद में कूदे बड़े

घटना सोमवार रात की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव के बच्चे नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान बच्चों का अन्य गांव के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।

महिला समेत तीन लोग घायल

देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र शाह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। विवाद में रोहित (20) और दक्षित (18) कमलेश (40) पत्नी महेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

विवाद को दिया जा रहा धार्मिक रूप देने का प्रयास

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना अध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को धार्मिक रूप देने का प्रयास किया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button