HighlightUttarakhand

उत्तराखंड। वायरल हुआ लॉकडाउन का मैसेज, जान लीजिए क्या है सच्चाई

उत्तराखंड में आज सोशल मीडिया पर एक मैसेज खासा वायरल हो रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया के साथ ही व्हाट्सअप पर भी खूब शेयर कर रहें हैं। इस मैसेज में लिखा है कि 4 मई से 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियों वाला कोविड कर्फ्यू बताया गया है। इसमें दावा किया गया है कि 4 मई से सभी तरह की मंडिया बंद कर दी जाएंगी। इसके साथ ही अन्य बातें भी लिखी हैं।

अब इस मैसेज की सच्चाई भी जान लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है और न ही ऐसी कोई योजना सरकार ने जाहिर की है। सूचना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भी फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

तो ऐसे में हमारी आपको यही सलाह है कि आप इस तरह के फर्जी मैसेज के झांसे में न आएं और बिना आधिकारिक पुष्टि किए ऐसे संदेशों को कहीं और फारवर्ड न करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें