National

गाय के मुंह में विस्फोट, आटे की लोई में छिपा रखा था बम

भिंड । सूअर मारने ग्रामीणों ने आटे के गोले में बम रख दिया। बम रखे आटे के गोले को गाय ने खाया। खाते ही गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया है। अब इस गाय को भिंड शहर में श्री मंशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला में भर्ती किया गया है। यहां डॉक्टर गाय का इलाज किया। घटना अटेर के उदन्नापुरा गांव में दो दिन पहले की है। गोशाला में भर्ती गाय की हालत नाजुक बनी हुई है।

श्री मंशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला के सदस्य विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो दिन पहले सूचना मिली थी कि उदन्नापुरा गांव में बम रखा आटे का गोला खाने से गाय का जबड़ा उड़ गया है। यह गाय अब कुछ भी खा-पी नहीं पा रही है। सूचना मिलने के बाद श्री चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ उदन्नापुरा गांव पहुंचे। यहां से गाय को इलाज के लिए गोशाला लेकर आए। गाय का जबड़ा पूरी तरह से अलग हो चुका है। गोशाला में नियमित आने वाले डाक्टर गाय का इलाज कर रहे हैं। गोशाला से जुड़े सदस्य गाय की देखभाल कर रहे हैं।

विपिन चतुर्वेदी का कहना है कि गाय का बचना मुश्किल बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गोशाला में गाय की पूरी देखभाल की जा रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें