Big NewsRoorkee NewsUdham Singh Nagar News

रुड़की के गायत्री स्टील प्लांट में हुआ धमाका, एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

रूड़की में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हो गया। अचानक से धमाका होने का कारण आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

देर रात स्टील प्लांट में हुआ धमाका

देर रात रुड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में हुआ धमाका हो गया। देर रात हुए इस धमाके के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्लांट में सिलेंडर फटने के कारण ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

बताया जा रहा है कि जिस वक्त प्लांट में हादसा हुआ उस वक्त मजदूर वहां मौजूद थे। धमाके कारण चपेट में आने से एक दर्जन से भी ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्लांट में किया जाता है लोहा गलाने का काम

मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के लिब्बारेडी मे स्थित गायत्री स्टील प्लांट में लोहा गलाने का काम किया जाता है। जिसके लिए दिन-रात मजदूर यहीं रहते हैं। रात को धमाके वक्त भी मजदूर वहां मौजूद थे। बता दें कि घायल मजदूरों को मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें