Highlight

देहरादून-हरिद्वार में विस्फोट, कुंभ के नतीजे आने लगे सामने, देखिये कोरोना का नया आंकड़ा

देहरादून: राज्य में आज भी कोरोना के 4339 मामले सामने आए हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हरिद्वार में भी मामलों में उछाल आई है। हरिद्वार में कुभं के नतीजे सामने आने लगे हैं। हरिद्वार में कोरोना मरीजों में आज उछाल आया है। वहीं बता दें कि आज प्रदेशभर में कोरोना से आज 49 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कोरोना का आंकड़ 142349 के पार पहुंच चुका है। एक्टिव मामलों का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के एक्टिव मामले 29949 पहुंच गए हैं।सबसे ज्यादा मामले लगातार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सामने आए हैं। हालांकि अब रफ्तार दूसरे पहाड़ी जिलों में भी बढ़ने लगी है। हरिद्वार में आज 1115 मामले सामने आए हैं। देहरादून में 1605 मामले आए है। बता दें कि अब तक हरिद्वार में 700-800 तक मामले सामने आ रहे थे लेकिन कुंभ के बाद खासा उछाल आया है।

शाही स्नान में और पेशवाई में जमकर उड़ाई गई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां 

बता दें कि शाही स्नान में और पेशवाई में जमकर कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। ना तो  कोई मास्क में नजर आया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोई संत दिखा। आस्था अपनी जगह ठीक है लेकिन जिस बीमारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है उसके कोहराम को देखते हुए संतों को भी नियमों का पालन करना चाहिए था। बता दें कि बीते दिनों कई संत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सिलसिला जारी है।

corona cases in india

corona cases in india

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें