Big News : उत्तराखंड : घर पर मिले लाखों कैश, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ इंजीनियर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : घर पर मिले लाखों कैश, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ इंजीनियर

Yogita Bisht
2 Min Read
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

विजिलेंस ने बुधवार देर रात लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब अधिशासी अभियंता के घर की तलाशी ली गई तो घर से भी लाखों रूपए कैश बरामद हुआ है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिश्वत लेते हुए अधिशासी अभियंता गिरफ्तार

बुधवार देर रात विजिलेंस ने लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने आरोपी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए सीजन रिसॉर्ट, नया गांव कालाढूंगी से गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को मिली शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

घर की तलाशी लेने पर मिले लाखों रूपए

मिली जानकारी के मुताबिक अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उसके हल्द्वानी और देहरादून स्थित आवास की तलाशी ली। जिसमें टीम को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी के देहरादून स्थित आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी स्थित आवास से 3.38 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

कार्यालय से भी मिले तीन लाख रूपए

बता दें कि आरोपी हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में बैठता था वहां से भी लाखों रूपए बरामद हुए हैं। आरोपी के कार्यालय से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके साथ ही विजिलेंस की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है। आज शाम तक आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।