Pauri Garhwal NewsBig News

आबकारी निरीक्षक 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

विजिलेंस की टीम ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक को बीते रविवार को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सतर्कता की टीम ने शक्ति नगर में स्थित आबकारी निरीक्षक के आवास में ये कार्रवाई की.

आबकारी निरीक्षक 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के अनुसार आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने शराब दुकान के निकासी पास न होने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी. सतर्कता विभाग ने मौके पर पहुंचकर 30 हजार की रिश्वत लेते हुए निरीक्षक को अरेस्ट किया. आरोपी जयबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू की.

विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी जयबीर से पूछताछ जारी है. निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. विजिलेंस की इस कड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है. ताकि कोई भी सरकारी अफसर या कर्मचारी रिश्वत लेने से पहले विजिलेंस के खौफ को जरूर भांप लें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें