Haridwar NewsHighlight

पूर्व सैनिकों ने दी चेतावनी- भाजपा से बैर नहीं लेकिन इस बार प्रणव की खैर नहीं, करेंगे बहिष्कार

devbhoomi newsहरिद्वार : चुनाव सर पर हैं। 14 को मतदान होना है. भाजपा ने सैनिकों को सम्मान देकर और सैन्य धाम की नीं व रख कर सैनिकों को लुभाने और सैनिक वोट साधने की कोशिश की है। 14 तारीख को मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे और उनकी किसमत को मतदाता पेटी में बंद होगी। सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें तेजी होंगी। लेकिन इस गर्मा गर्मी माहौल के लिए बीच खानपुर से भाजपा के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि आज गुरुवार को रुड़की के खानपुर विधानसभा की दुर्गा कॉलोनी में पूर्व सैनिकों ने खानपुर विधायक प्रणव सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि उन्हें भाजपा से बैर नहीं है लेकिन इस बार प्रणव की खैर नहीं है। क्योंकि उन्होंने उत्तराखंड को गाली दी है। साथ ही सैनिकों का का अपमान किया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पिछले 20 सालों से हम उन्हें विधायक बनाते आ रहे हैं लेकिन उन्होंने सैनिकों को कोई सम्मान नहीं दिया और इस बार वह उनका बहिष्कार करेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर इस बार भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा को वोट नहीं देंगे बल्कि बहिष्कार करने का काम करेंगे।

पूर्व सैनिकों ने साफ कहा कि इस बार पूर्ण रूप से प्रणव सिंह का विरोध किया जाएगा क्योंकि विकास कार्य भी क्षेत्र में नही कराए गए

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें