Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

नितिन गडकरी के बयान से सब हैरान, कहा- मुझे ढाई साल दो, उत्तराखंड में एक भी प्लेन नहीं उतरेगा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देहरादून पहुंचे जहां नितिन गडकरी ने भाजपा के दृष्टि पत्र को जारी किया। भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने धोखा पत्र करार दिया और पीसी कर हमला किया।

वहीं घोषणा पत्र जारी करने के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने कहा की उत्तराखंड  जैसे  राज्य के लिए  आने  वाले कुछ  साल  महत्वपूर्ण होने जा रहे  हैं उनके अनुसार उत्तराखंड  में ना केवल  अवस्थापना  निर्माण बहुत  तेजी से हो रहा हैं वही  उनके अनुसार पर्यावरण  संरक्षण  को लेकर  भी  हम काम  कर रहे  हैं। चार  धाम  आल वेदर  सड़को  के निर्माण में भी  हम कम से कम पेड़ काटेंगे। नितिन गडकरी ने कहा की प्रदेश  के कई  इलाकों में हम  रोप वे  शुरू  करने  जा रहे  हैं.

पत्रकारों से रुबरु होते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि खटीमा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड में हर दिन 10 प्लेन उतरते हैं। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि मुझे ढाई साल दीजिए उत्तराखंड में एक भी प्लेन नहीं उतरेगा। नितिन गडकरी ने कहा उनकी बात सुनकर सभी हैरान हो गए. नितिन गडकरी के अनुसार मैंने मुंबई पुणे हाईवे बनाया तो वहां पर प्लेन जाने बंद हो गए।

नितिन गडकरी के अनुसार अब मैं दिल्ली से देहरादून नया हाईवे बना रहा हूं जिससे केवल 2 घंटे में ही उत्तराखंड से दिल्ली या दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे। लोग तो फिर वो क्यों प्लेन से आएंगे. उनके अनुसार नया एलिवेटेड हाईवे हमारे द्वारा बनाया जा रहा है जिसको जल्द से जल्द पूरा करना हमारी प्राथमिकता में है. नितिन  गडकरी  ने कहा कि मैं केवल कहता  नहीं हूँ करके भी दिखाता हूँ.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें