National

30 तक पहाड़े सुनाने वाले दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का IQ देख हर कोई हैरान…जानिए कौन है?

3.5 YEAR OLD Kunwar Pratap

 लुधियाना। साढ़े तीन साल के कुंवर प्रताप सिंह की बातें सुनी वो उसका फैन हो गया। साढ़े तीन साल के बच्चे का आईक्यू देख तो अच्छे अच्छे हैरान हैं। हर किसी की जुबां में यही सवाल है कि इतनी छोटी-सी उम्र में कुंवर प्रताप आखिर कैसे इतना कुछ याद रख लेता है। पता दें कि दावा किया जाता है कि साढ़े तीन साल के कुंवर दस साल से अधिक उम्र के बच्चे जितना ज्ञान रखता है। हम बात कर रहे हैं शहर के सराभा नगर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी के छात्र कुंवर प्रताप की। उसने अपनी मेमोरी से स्कूल अध्यापकों को हैरान कर दिया है। मोहल्ले और आसपास के सभी लोग उसके ज्ञान को देख दंग हैं। वह तीस तक पहाड़े सुनाने वाला दुनिया का सबसे छोटा बच्चा है।

बता दें कि अध्यापकों की मानें तो कुंवर प्रताप साढ़े तीन साल की उम्र में ही पांचवीं कक्षा के बच्चे जितना होशियार है। वह 40 तक के पहाड़े आसानी से सुना देता है। हर देश की राजधानी का उसे बखूबी ज्ञान है। इतना ही नहीं, वह हर नंबर, प्राइम नंबर को मल्टीप्लाई कर सकता है।कुंवर प्रताप के पढ़ने और बोलने के लहजे से उसकी बुद्धिमता साफ झलकती है। वह कठिन शब्दों को बहुत आसानी से बोलकर दूसरों तक अपनी बात पहुंचा लेता है। कुंवर जिस कॉलोनी में रहता है, वहां रहने वालों के हाउस नंबर और अन्य डिटेल उसे मुंहजुबानी याद हैं। उसने ओलंपियाड में आसानी से अटेंप्ट किया है। वह कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इसमें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस भी शामिल है।

ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस

इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्डस

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें