UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी प्रदेशभर में खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेशभर में आज भी मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जबकि कल यानी की शुक्रवार को पर्वतीय जनपदों में बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम वैज्ञानिकों ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जनपद में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें