Josh Baker death: 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के युवा स्पिनर का निधन, एक दिन पहले ही लिए थे तीन विकेट

इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे (Josh Baker death)। महज़ 20 साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें की बाएं हाथ के स्पिनर ने मौत से एक दिन पहले ब्रूम्सग्रूव में समरसेट के खिलाफ तीन विकेट अपने नाम किए थे। बॉलर के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
युवा स्पिनर जोश बेकर का निधन (Josh Baker death)
जोश बेकर के निधन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और पूर्व क्रिकेटर्स ने दुख जाहिर कर सोशल मीडिया पर किकेटर को श्रद्धांजलि दी।
बता दें की जोश ने अपनी बोलिंग से हर किसी को प्रभावित किया। अपने क्रिकेटिंग करियर में जोश ने 22 फर्स्ट क्लास मैच खेले। जिसमें उन्होंने 43 विकेट चटकाए। बॉलर का आखिरी फर्स्ट क्लास मैच अप्रैल में डरहम के खिलाफ था।
एश्ले जाइल्स ने ट्वीट कर जताया दुख
जोश की असामयिक निधन की खबर के बाद इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एश्ले जाइल्स ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा, ”जोश बेकर की मृत्यु की खबर ने हम सभी को तगड़ा झटका दिया है। जोश टीम साथी से कई बढ़कर थे। वो हमारे क्रिकेट परिवार का अतुल्नीय हिस्सा रहेंगे। हम सभी को उनकी बहुत कमी खलेगी। हमारा पूरा प्यार और प्रार्थनाएं जोश के परिवार और दोस्तों को जाती हैं।”
एक दिन पहले ही चटकाए थे तीन विकेट
बता दें की जोश काउंटी क्लब वोरसेस्टरशायर के लिए खेलते थे। 17 साल की उम्र में वो वोरसेस्टरशायर से जुड़े थे। वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए स्पिनर ने निधन से एक दिन पहले समरसेट के खिलाफ तीन विकेट चटकाए थे।