Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। संसद में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में संशोधन का विरोध, कर्मचारी करेंगे हड़ताल

electricity act in parliamentसंसद में विद्युत संशोधन बिल लाने की खबर आने के बाद उत्तराखंड में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने कहा है कि अगर ये बिल पारित हुआ तो हड़ताल की जाएगी।

दरअसल केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी बिल पारित कराने की तैयारी में है। इससे बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों में नाराजगी है।

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने संसद में बिजली संशोधन बिल पारित करने पर आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चा का कहना है कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में संशोधन करने के लिए संशोधन बिल 2022 लाया जा रहा है। इससे ऊर्जा क्षेत्र के साथ उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

UKSSSC पेपर लीक मामले में आज हो सकता है बड़ा खुलासा, पेपर लीक करने वाला रिमांड पर

केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित पत्र के जरिये यह वादा किया था कि इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल किसानों समेत सभी हितधारकों से विचार विमर्श किए बिना संसद में प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। अब सरकार ने बिल को संसद में पारित करने का एकतरफा निर्णय लिया है।

मोर्चा ने निर्णय लिया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण और बिजली संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें