Entertainment

Elvish Yadav Case: सांपों के जहर मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एल्विश से माना जा रहा है सीधा कनेक्शन

Elvish Yadav Snake Venom Case: बिग बास फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज कल खबरों में बने हुए है। यूट्यूबर को स्नेक वेनम केस में अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें की एल्विश से नोएडा पुलिस ने पहले पूछताछ की।

जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में इस केस (Elvish Yadav Snake Venom Case) से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका कनेक्शन एल्विश यादव से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया था वो हरियाणा के रहने वाले है।

elvish-yadav-arrest NEWS

Elvish Yadav Snake Venom Case में दो और लोग गिरफ्तार

बता दें की सांप और सांपों का जहर सप्लाई करने के केस में एल्विश यादव का भी नाम सामने आया था। ऐसे में इससे जुड़ा एक जानकारी सामने आ रही है। दरअसल पुलिस ने इस केस में दो और लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। इन दोनों का नाम ईश्वर और विनय बताया जा रहा है। एल्विश को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने सांपों के जहर मामलें में जांच तेजी से शुरु कर दी है। बता दें की अब तक पुलिस द्वारा सात लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Elvish Yadav ने ये किया कबूल

how snake venom is consumed in rave parties

इसके अलावा हाल ही में एक खबर आई थी की एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी इल्जाम को कबूल कर लिया है। कथित तौर पर यूट्यूबर ने रेव पार्टियों में सांप और सापों का जहर सप्लाई करने की बात को कबूल किया है। खबरों की माने तो पुलिस ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। पैसों से ज्यादा यूट्यूबर स्वैग और अपना भौकाल दिखाने के लिए सापों का जहर सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें