EntertainmentHighlight

Elvish Yadav: सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव को मिली जमानत, 5 दिन से जेल में है बंद

Elvish Yadav Granted Bail: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव(Elvish Yadav) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सांपों के जहर मामले में यूट्यूबर ने जमानत याचिका दायर की थी। ऐसे में आज यानि 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने इस मामलें में यूट्यूबर को बेल दे दी है। एल्विश के वकील प्रशांत राठी के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर बेल दी है।

एल्विश यादव को मिली जमानत (Elvish Yadav Granted Bail)

बता दें कि स्नेक वेनम केस में एल्विश यादव जेल में बंद थे। यूट्यूबर के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को बताया की उन्होंने कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की है। ऐसे में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

पुलिस ने Elvish Yadav पर लगाई NDPS की गलत धारा

बीते दिन पुलिस ने इस मामले में एक और खुलासा किया था। एल्‍व‍िश पर इस केस के तहत NDPS एक्‍ट की दर्ज धाराएं नोएडा पुलिस ने हटा दी थी। पुलिस ने बताया कि ये धाराएं भूल से लग गई थी। उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। पुलिस के अनुसार, एल्विश पर NDPS एक्ट का सेक्शन 22 लगना था। गलती से यूट्यूबर पर सेक्शन 20 लग गया।

पुलिस के सामने गुनाह किया था कबुल

इसके साथ ही एक और खबर सामने आई थी की एल्विश ने अपने ऊपर लगे सारे गुनाह पर हामी भर दी है। बता दें की सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने बिग बॉस फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार यानि 17 मार्च को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में पेश होने के बाद अदालत ने यूट्यूबर को 14 दिन की पुलिस हिरासत के आदेश दिए थे। जिसके बाद वो नॉएडा जेल में बंद है। इसी बीच खबर आई थी की यूट्यूबर ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल किया था। उन्होंने बताया की रेव पार्टियों में सांपों के जहर का ऑर्डर उन्होंने दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें