EntertainmentBig News

Elvish Yadav Arrested: सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव हुए गिरफ्तार, कुछ ही देर में कोर्ट में होंगे पेश

Elvish Yadav Arrested News: सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने बिग बॉस फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बीते साल नोएडा पुलिस ने इस मामलें में FIR दर्ज की थी। एल्विश यादव को आज स्नैक वेनम केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद अब उन्हें गिरफतार कर लिया गया है। कुछ ही देर में बिग बॉस फेम कोर्ट में पेश होंगे।

ELVISH YADAV SNAKE VENOM CASE

स्नैक वेनम केस में एल्विश गिरफ्तार(Elvish Yadav Arrested)

नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को स्नैक वेनम केस में गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की माने तो बिग बॉस फेम को कोर्ट में कुछ ही देर में पेश करेंगे। कहा जा रहा है की पुलिस ने पहले यूट्यूबर को सांपों के जहर की तस्करी मामलें में पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

5 और लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

हाल ही में इस केस में नोएडा पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब एल्विश यादव भी मुश्किलों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूबर का नाम रेव पार्टियों में सांपों के जहर को सप्लाई करने में आया था। एल्विश पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था।

मैक्सटर्न नाम के यूट्यूबर के साथ की मारपीट

Elvish Yadav
Elvish Yadav

बीते दिनों एल्विश यादव का नाम यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट पर भी आया था। सोशल मीडिया पर उनको लोगों द्वारा काफी हेट भी मिली थी। हालांकि एक दिन बाद ही दोनो एल्विश और सागर ठाकुर ने सुलाह कर ली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें