Dehradun NewsBig News

देहरादून में हाथी का आतंक, सात साल की बच्ची को कुचला, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून में हाथी का आतंक देखने को मिला है. रायपुर के बालावाला में हाथी ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया. घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्ची की मौत की खबर सुनने के बाद से उसकी मां बेसुध हो गई है.

सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचला

घटना शुक्रवार की है. पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार विवेक उनियाल निवासी भगवान दास चौक बालावाला ने फ़ोन पर सूचना दी की बालावाला में बांसवाड़ा जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार दिया है. सूचना पर रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कब्जे में लिया बच्ची का शव

छानबीन में पता चला कि बांसवाड़ा जंगल के किनारे किराए पर रहने वाले लोचन ऋषि देव पुत्र धोरण ऋषि देव, मूल निवासी बिहार की सात साल कि बेटी परिवार के ही अन्य बच्चों के साथ दोपहर में जंगल गई थी. जहां हाथी ने बच्ची को कुचलकर मार दिया. मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें