Nainital NewsBig News

Ramnagar news: रामनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Ramnagar news: रेलगाड़ी से टकरा कर एक हाथी की मौत हो गई। घटना रामनगर के तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज की है। वन विभाग की टीम हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रेन से टकरा कर हाथी की मौत (Elephant death)

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के पास गुरुवार को हाथी का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक नर हाथी की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है।

वन विभाग में मचा हड़कंप

Elephant death मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात को किसी ट्रेन से हाथी की टकरा कर मौत हो गई है। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला। इस संबंध में रेलवे विभाग से संपर्क किया जा रहा है। वन विभाग की टीम मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें आज से दो दिन पहले हरिद्वार में भी ट्रेन से टकराकर एक नर हाथी की मौत हो गई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें