Udham Singh Nagar NewsHighlight

हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत, गांव में दहशत का माहौल

उधम सिंह नगर के तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगल में पशुओं को लिए चारा पत्ती लेने गए व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटने के बाद से आसपास के गांवो में दहशत का माहौल है।

हाथी ने ग्रामीण को कुचला

मृतक वयक्ति के पहचान मदन राम (50) पुत्र गौरी राम निवासी नौगवांनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मदन राम अपनी बकरियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गए हुए थे। देर शाम भी वह जब अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने आसपास के गांवों में उनकी खोजबीन शुरू की।

गांव में दहशत का माहौल

गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मदन राम का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मदनराम को हाथी ने कुचलकर मारा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें