Dehradun NewsBig News

मॉर्निंग वॉक पर गए पूर्व फौजी पर हाथी ने किया हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

देहरादून के डोईवाला में मॉर्निंग वॉक पर गए पूर्व फौजी पर हाथी हमला कर घायल कर दिया. पूर्व फौजी को इलाज के लिए जॉली ग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मॉर्निंग वॉक पर गए पूर्व फौजी पर हाथी ने किया हमला

घटना गुरुवार सुबह छह बजे डोईवाला के लच्छीवाला रेंज के शिमलास ग्रांट की है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार वर्मा निवासी झडोंद मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इस दौरान उन पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें अशोक कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए जॉली ग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्र में गस्त बढ़ाने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. वहीं लच्छीवाला के वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि वह अस्पताल में पूर्व फौजी का हाल-चाल जानने गए थे. ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें