National

राज्यसभा की 12 खाली सीटों पर इस तारीख को होगा चुनाव, जानें यहां

भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि यहां 3 सितंबर को चुनाव को होंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीसा भारती सहति मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की 10 सीटें रिक्त हो गई, जबकि दो सदस्यों डॉ के केशव राव और ममता मोहंता के इस्तीफा देने के कारण दो सीटें रिक्त हुई है।

आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की इन 12 सीटों के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी होगी, जबकि इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। हर राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को चुनाव होंगे और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26-27 अगस्त है।

9 राज्यों की 12 सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है, जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है।

राजस्थान की कुल 12 रिक्त सीटों में से असम, बिहार और महाराष्ट्र से 2-2 सीटें हैं। हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा से 1-1 सीट खाली है। समीकरण के अनुसार बीजेपी और एनडीए को 12 सीटों में से 11 मिल सकता है और 1 सीट कांग्रेस को तेलंगाना से मिल सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें