Big NewsNational

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव जारी, पीएम मोदी ने भी डाला वोट

president elections

 

देश में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। देश के राष्ट्रपति के लिए हो रहे चुनावों में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक अपना वोट डाल रहें हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपना वोट डाला है।

चुनावों में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और यूपीए की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। 27 दलों के समर्थन  के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है वहीं यशवंत सिन्हों को 14 दलों का समर्थन मिला है।

द्रौपदी मुर्मू अगर जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति होंगी और वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल थीं जो 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति रहीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है, इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु में 176 है। महाराष्ट्र में यह 175 है। सिक्किम में प्रति विधायक वोट का मूल्य सात है, जबकि नगालैंड में यह नौ और मिजोरम में आठ है।

cm dhami in president

वहीं उत्तराखंड में भी राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोट डाले जा रहें हैं। देहरादून स्थित विधानसभा में सीएम धामी ने अभी अपना वोट डाला है। इसके साथ ही राज्य के कई विधायक भी सुबह दस बजे ही अपना वोट डालने पहुंच गए थे। मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें