Big News : यहां सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, सैर के लिए निकले थे घर से - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, सैर के लिए निकले थे घर से

Yogita Bisht
2 Min Read
सड़क हादसा ACCIDENT

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। बुजुर्ग की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

उधम सिंह नगर में सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान जयनगर नंबर तीन निवासी भीम सिंह (66) के ररूप में हुई है। भीम सिंह मटकोटा मार्ग पर सैर पर निकले थे। इसी दौरान सिडकुल की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

परिजन ले गए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी की वो छिटककर सड़क किनारे जा गिरे। जिस से उनके सिर पर गंभीर रूप से चोट लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले ही यूएस नगर में बसा था मृतक का परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक भीम सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ के कनालीछीना के रहने वाले थे। दो साल पहले ही वो अपने परिवार के साथ उधम सिंह नगर के जयनगर नंबर तीन में आकर बसे थे। बताया जा रहा है कि उनके बेटे की शादी हो गई है। लेकिन छोटी बेटी बबीता की अभी तक शादी नहीं हुई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।