Big NewsUdham Singh Nagar News

रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर जिले में बुधवार देर शाम एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झनकईया में बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान पंचेश्वर काॅलोनी अमाऊं निवासी राकेश अग्रवाल (60) पुत्र स्व. कैलाश अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश अग्रवाल बुधवार शाम साढ़े बजे अमाऊं में चर्च के पास रेलवे क्रॉसिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए।

हाथ में पकड़ी सीढ़ी के कारण आए ट्रेन की चपेट में

मिली जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में एक सीढ़ी थी। सीढ़ी को लेकर वो पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान को ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें