HighlightNainital News

कोविड कर्फ्यू में चले थे मुनाफा कमाने, मकान से 18 पेटी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

हल्द्वानी- कोविड कर्फ्यू के चलते शहर की सभी शराब की दुकानें बंद हैं. ऐसे में शहर में अवैध शराब का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना पुलिस ने छापामारी कर एक मकान से 18 पेटी शराब बरामद की है। अवैध रूप से लोगों को शराब सप्लाई की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जवाहर नगर के एक मकान में छापामारी की जहां मकान के अंदर 18 पेटी शराब छुपा कर रखी गई थी। पुलिस ने सचिन नाम के एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोविड कर्फ्यू के चलते शराब की दुकानें बंद हैं ऐसे में वह आसपास के लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें