Big NewsNational

शराब के ठेके थे बंद, दोस्तों ने रख दी सैनिटाइजर पार्टी, एक के बाद एक 7 की मौत

कोरोना के कहर को देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई है कई राज्यों में शराब के ठेके बंद कर गए तो वहीं उत्तराखंड सहित कई जगह में शराब के ठेके निर्धारित समय तक के लिए ही खुले रखने की अनुमति दी गई है। इस संकट की घड़ी में देश का और परिवार का साथ देने की जगह गलत कदम उठा रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी नशे की इतनी आधी हो गई है कि अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं और साथ ही अपने परिवार को रोता छोड़ जा रहे हैं।

मामला महाराष्ट्र का है जहां यवतमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली सूचना आई है। यहां लाॅकडाउन के चलते शराब के ठेके बंद किये जाने से परेशान शराबियों ने सैनिटाइजर पीकर नशा किया। इन लोगों ने दारू की जगह सेनेटाइजर पार्टी रखी और इसे पीने से एक के बाद एक सातों दोस्तों की मौत हो गई।

यह हैरान कर देने वाला घटनाक्रम यवतमाल जिले के वणी शहर का है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र ने इन दिनों शराब की सभी दुकानें बंद कर दी हैं, जिस कारण नशे के आदि लोग अलग-अलग तरह के विकल्प तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों ने पांच लीटर का कैन खरीदा और महफिल जमा ली। इन लोगों को किसी ने कह दिया था कि एक मिली लीटर सैनिटाइजर में एक पव्वे का नशा होता है। इसीलिए यह खरीदे गये 5 लीटर सेनेटाइजर को बराबर मात्रा में गटक खये। कुछ ही देर में इनकी हालत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक सातों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें