Big NewsDehradun News

शिक्षा विभाग करेगा निजी स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की जांच, आदेश जारी

निजी स्कूलों में अगर कोई शिक्षक मानकों के अनुसार निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करता है तो ऐसे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ऐसे शिक्षकों पर शिक्षा विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार ने आदेश जारी कर BEO से पूरा विवरण तलब किया है।

शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की होगी जांच

बता दें अब विद्यालयी शिक्षा विभाग निजी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा। 27 दिसंबर को जारी आदेश में BEO को सात दिन के अंदर सभी निजी स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता का विवरण मांगा गया है।

शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी

खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि कई विद्यालयों में शैक्षिक मानकों की अनदेखी की जा रही है। कई निजी विद्यालयों में योग्यताधारी शिक्षक नियुक्त नहीं हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे आदेश में एक सप्ताह के भीतर सभी विद्यालयों के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता का विवरण मांगा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें