Entertainment

Ed Sheeran-Shubhman Gill क्रिकेट खेलते आए नजर, पानी पूरी का भी लिया स्वाद

सिंगर एड शिरीन (Ed Sheeran) के फैंस पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। भारत में भी उनकी काफी फैन फॉलोंइग है। हाल ही में सिंगर ने भारत में गायक अरमान मलिक के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था। उस समय भी एड शिरीन ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। ऐसे में अब गायक एक बार फिर खबरों में आ गए है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ क्रिकेट खेलते और पानी पूरी खाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Ed Sheeran-Shubhman Gill क्रिकेट खेलते आए नजर

एड शिरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके साथ भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल नजर आ रहे है। दोनों क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें एड शिरीन के हाथ में गेंद है। उन्होंने शुभमन गिल को गेंदबाजी की। जिसके बाद वो आखिरी में बेटिंग करते भी नजर आए। इस दौरान वो शॉट लगाने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो देख प्रशंसक खुश हो गए।

पानी पूरी का भी लिया स्वाद

क्रिकेट के अलावा वो खाने-पीने का भी स्वाद लेते नजर आए। एड शिरीन, शुभमन गिल और कलाकार तन्मय भट्ट मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तन्मय उन्हें पानी पूरी के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद तीनों ने पानी पूरी का स्वाद लिया।एड शिरीन, शुभमन गिल और तन्मय की ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। तीनों की मौज मस्ती देख फैंस के भी चहरे खिल उठे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें