National

दिल्ली के CM केजरीवाल को ED ने भेजा दूसरा समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर से समन भेजा है। जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। सीएम कोजरीवार को यह दूसरा समन है।

21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

ईडी ने समन जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, उस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

10 दिनों के लिए विपश्यना में जा रहे केजरीवाल

वहीं अब ईडी ने यह समन ऐसे समय में भेजा है जब सीएम अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वह 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे। कहा जाता है कि सीएम केजरीवाल 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं। इस साल भी वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें