Big NewsDehradun News

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ED की रेड, सामने आया कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का बयान, बड़ी हलचल

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का बयान सामने आया है। धन सिंह रावत ने कहा कि जिन लोगों ने भी गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है। उसके खिलाफ केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक कार्रवाई कर रही है।

ED बदले की भावना से कर रही काम

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उनके पीआरओ विजय सिंह चौहान का बयान सामने आया है। चौहान ने कहा कि ईडी बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा ईडी नगर निगम कर्मचारी की तरह हो गई है जो कहीं भी किसी के घर चली आती है।

चौहान ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है उनका कहना है कि जब तक हरक सिंह रावत बीजेपी में थे तब तक उनको वह साफ नेता नजर आते थे। अब वह कांग्रेस में चले गए हैं और हरिद्वार से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं तो उनके खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है।

हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ED की रेड

बता दें ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें पिछले साल अगस्त में भी विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें