National

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने के बाद आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की है।

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी छापे

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने प्रदेश कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों में भी तलाशी की है। तलाशी अभियान के दौरान ईडी की टीमों की सीआईएसएफ के कर्मचारी मदद कर रहे थे।  

किसी को नहीं मिली घर में जाने की इजाजत

वहीं छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया और फिर ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें