HighlightNational

खाना खाओ, इनाम में बुलेट ले जाओ…इस होटल ने शुरू किया चैलेंज

Breaking uttarakhand news

पुणे: खाने के शौकीन लोग अपना शोक पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. देश और दुनिया में कई तरह के खाने के चैलेंज होते रहते हैं. लोगों को खाने के साथ इनाम भी मिलता है. ऐसा ही एक चैलेंजे अब पुणे के एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों के लिए शुरु किया है. ये चैलेंज अबतक के सभी चैलेंजों से काफी अलग और हैरान करने वाला है. इसमें आपको टेस्टी खाना खाने के साथ ही एक नई रॉयल इनफील्‍ड बुलेट भी ईनाम में मिले तो आपको कैसा लगेगा. पुणे के इस रेस्टोरेंट ने यही चैलेंज रखा है. शिवराज होटल में एक खास तरह की प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है, जिसमें जीतने वाले व्‍यक्ति को इनाम में बिल्कुल नई रॉयल इनफील्‍ड बुलेट दी जाएगी.

शिवराज होटल के मालिक अतुल वाइकर ने लोगों को होटल की ओर आकर्षित करने के लिए यह प्रतियोगिता शुरु की है. उनके अनुसार होटल में एक बड़ी नॉन वेज बुलेट थाली तैयार की जाती है. जिसमें सभी व्‍यंजनों का कुल वजन 4 किलो होता है. ईनाम जीतने के इच्‍छुक व्‍यक्ति को यह थाली 1 घंटे में खत्‍म करनी होती है. जो इस थाली के सभी व्‍यंजन 1 घंटे में खाकर खत्म कर लेगा, उसे 1.65 लाख रुपये की नई रॉयल इनफील्‍ड बुलेट ईनाम में दी जाएगी.

लोगों को ईनाम के बारे में बताने के लिए होटल ने उसके बरामदे में 5 नई रॉयल इनफील्‍ड भी खड़ी कर दी हैं. साथ ही मेन्‍यू कार्ड और पोस्टर में भी इसके बारे में बताया गया है. इस बुलेट थाली में लोगों को सभी नॉनवेज व्‍यंजन मिलेंगे. इसमें कुल 12 व्‍यंजन होंगे, जिनका वजन 4 किलो होगा. इसको 55 लोग मिलकर तैयार करते हैं. इसमें फ्राई सुराई, फ्राई फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, सूखा मटन, चिकन मसाला और प्रॉन बिरयानी शामिल हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें