Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में इन इलाकों में फिर आया भूकंप, नुकसान नहीं

earthquake

उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.1 आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी और टिहरी की सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात लगभग एक बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय लोग गहरी नींद में थे लिहाजा कई लोगों को इसका पता नहीं चल पाया।

वहीं फिलहाल इस भूकंप से किसी जानमाल की कोई सूचना नहीं मिली है।

पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में लगातार भूकंप आ रहें हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटे छोटे भूकंपों से धरती की उर्जा निकल जाती है और बड़े भूकंप की आशंका कम होने लगती है।

Back to top button