HighlightPithoragarh News

बड़ी खबर : भूकंप के झटके से डोली उत्तराखंड की धरती, यहां इतनी तीव्रता से आया

ERATHQUAKE

देश के कई राज्यों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिससे लोग दहशत में आ गए थे। हालांकि इससे नुकसान की खबर नहीं आई। लेकिन लगातार दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत और कई अन्य में भूकंप के झ़टके महसूस किए गए। वहीं बड़ी खबर उत्तराखंड से है जहां एक बार फिर भूकंप के झटके से धरती डोली। बता दें कि शुक्रवार को 4 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकले। लोगों में दहशत फैल गई। इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। बता दें कि भूकंप के केंद्री डीडीहाट में 8 किलोमीटर गहरा रहा और 4.0 तीव्रता से भूकंप के झटके आए जिससे लोग दहल गए। हालांकि भूकंप के झटके हल्के थे लेकिन लोगों केजहन में अभी भी चमोली आपदा की तस्वीरें और खौफनाक मंजर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें