National

उत्तर-भारत के कई इलाकों में आया भूकंप, जम्मू-कश्मीर का डोडा था केंद्र, 5.4 रही तीव्रता

मंगलवार दोपहर  दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।

कई इलाकों में आया भूकंप

बताया जा रहा है कि उत्तर-भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा इलाका था।

भूकंप से डरे स्कूल के बच्चे

वहीं श्रीनगर में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। भूकंप आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे वो भी डर कर बाहर आ गए। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें