HighlightBig NewsPithoragarh NewsUttarakhand

पिथौरागढ़ में आज सुबह भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में गुरूवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह तड़के पांच बजकर एक मिनट पर आया था। भूकंप की जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

रिक्टर स्केल पर 3.5 रही भूकंप की तीव्रता

बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। फिलहाल भूकंप से कोई जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले इस साल की शुरुवात जनवरी माह में भी उत्तर- उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता से भूकंप आया था।

एक हफ्ते पहले रूद्रप्रयाग और चमोली में आया था भूकंप

बता दें ठीक एक हफ्ते पहले चार मई को रूद्रप्रयाग और चमोली में भी सुबह 10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग अपने घरों और दुकानों को छोड़ बहार निकाल आए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें